अल्मोड़ा : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर पालिका परिषद स्थित कैंप कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें नगर शाखा के कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर देवभूमि कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल पंवार ने कहा कि वर्तमान में पूरा देश आजारी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन महोत्सव में अहम भूमिका निभा रहे और पूरे समर्पण भाव से काम कर रहे, उत्तराखंड के नगर निकायों समेत विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर न तो केंद्र और न राज्य की सरकारें ध्यान दे रही हैं। बीते तीन सालों से कर्मचारियों की 11 सूत्रीय समस्याओं का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। जिसमें कर्मचारियों में भारी रोष है। कहा कि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होन पर आंदोलन किया जाएगा।