Read in App


• Tue, 23 Mar 2021 1:18 pm IST


कैले बांधी चीर रघुनंदन राजा...


पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ की पुरानी बाजार और गंगोलीहाट में अष्टमी को होली की चीर बांधी गई। इसके साथ ही पुरानी बाजार में खड़ी होली गायन का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को पुरानी बाजार होली कमेटी के सदस्य ढोल, नगाड़ों के साथ रई गए। रई से चीर बंधन के लिए एक मेल का पेड़ लेकर लौटे।
इस पेड़ पर विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच होली की चीर बांधी गई। इस दौरान कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा... होली गायन किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष त्रिभुवन साह, सूरजजंग थापा, भुवन पांडे, हर्षमोहन पंत, अन्नूलाल साह, वीरेंद्र साह, कैलाश जोशी, विक्की साह, बसंत राय, अनिल माहरा, अशोक पाटनी सहित रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।