Read in App


• Fri, 18 Jun 2021 12:21 pm IST


पालिका के पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित


अल्मोड़ा-राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने नगर पालिका सभागार में 32 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कोरोनाकाल में समिति द्वारा पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति भविष्य में भी अच्छा काम करेगी। अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने कोविड काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया है। समिति के महासचिव प्रकाश रावत ने भी पर्यावरण मित्रों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सफाई नायक राजपाल पवार, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र, राजेश, दीपक, सतीश कुमार, सुरेश केसरी आदि पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।