Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 2:00 pm IST


लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें- सूतक काल के बारे में


ग्रहण के लिहाज से नवंबर और दिसंबर महीने बेहद अहम होने जा रहा है। जहां एक 15 नवंबर को चंद्र ग्रहण होगा, तो अगले महीने 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। सबसे पहले बात 15 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की। क्या दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा? और क्या सूतक काल होगा? यहां पर हम दे रहे हैं 15 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी।

कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण

गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण आगामी 19 नंवबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और फिर शाम 5 बजकर 33 मिनट पर समापन होगा।

क्या दिल्ली-एनसीआर में देगा दिखाई?

विज्ञानियों के मुताबिक, 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण अमेरिका के अलावा, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में दिखाई देगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन यह आंशिक ही होगा।