Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 5:12 pm IST


जनता जिसको आशीर्वाद देगी उसकी सरकार बनेगी-यशपाल आर्य


प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में कांग्रेस-बीजेपी में सत्ता पाने के लिए आजमाइश शुरू हो गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री और नैनीताल जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि 2022 चुनाव अब जनता के हाथों में है। जनता जिसको आशीर्वाद देगी वह सत्ता में रहेगा। यशपाल आर्य ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार फिर से उत्तराखंड में बनने जा रही है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।