Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Oct 2021 9:00 am IST


बैठक में किया कार्यकारिणी का चुनाव


बागेश्वर: टैक्सी महासंघ कुमाऊं की कार्यकारिणी की यहां आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। ठाकुर सिंह बिष्ट को दोबारा महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पूरे कुमाऊं मंडल से टैक्सी चालकों व मालिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। टैक्सी महासंघ के मुख्य संरक्षक महेश बोरा व भारत भूषण की देखरेख में संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से ठाकुर सिंह बिष्ट को दोबारा अध्यक्ष चुना गया।