Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 9:00 pm IST


गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब राजस्थान में सरकारी नौकरियों के लिए नहीं देना होगा इंटरव्यू


राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, गहलोत की सरकार ने अधिकांश भर्तियों में साक्षात्कार (इंटरव्यू) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। वहीं संवाद कौशल वाले पदों को छोड़कर अन्य किसी भी भर्तियों में अब साक्षात्कार नहीं होगा।

इस बात की जानकारी खुद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी। गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि, 44 सेवा नियमों में संशोधन करते हुए इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोग/बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से की जाने वाली भर्तियों में अब साक्षात्कार नहीं होगा।