Read in App


• Sat, 6 Feb 2021 3:42 pm IST


गांव का भ्रमण कर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


 विधायक डा. धन सिंह नेगी ने देवरी तल्ली और गुल्डी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने देवली मल्ली और देवरी तल्ली गांव में एक-एक बरात घर बनाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि गांव में सामुदायिक कार्य के लिए विधायक निधि से धन दिया जाएगा। विधायक नेगी ने देवरी तल्ली गांव की एससी बस्ती के लिए बर्तन देने, देवरी मल्ली में ट्यूबवेल लगाने के लिए सर्वे कराने, श्रीदेव सुमन अकादमी और बहेड़ा को फर्नीचर देने की घोषणा की। विधायक ने गुल्डी गांव में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि गांव को रत्नोगाड़ फीडर से हटाकर चंबा सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने दुर्गा मंदिर में निर्मित टिन शेड, मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस दौरान देवरी तल्ली की उप प्रधान रीना थपलियाल, सरोजनी देवी, जगदीश उनियाल, चंडी प्रसाद बिजल्वाण, लाखीराम सकलानी, रोशन लाल, भगवती सकलानी, महावीर सकलानी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, योगेंद्र सिंह नेगी, प्रधान गणेश सेमवाल और प्रधान रीनिता सुयाल मौजूद थे।