Read in App


• Wed, 27 Sep 2023 3:45 pm IST


रुद्रपुर की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली महिलाओं का अब होगा Dress Code


रुद्रपुर। घर-घर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क वसूलने वाली नारी शक्ति सेना की 85 महिलाओं का अब ड्रेस कोड होगा। नीली रंग की जैकेट पहनकर महिलाएं शहर में घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क वसूलेंगी। नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने 350 पर्यावरण मित्रों को रेडियम युक्त जैकेट और बरसात से बचने के लिए रेन कोट बांटे।मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन वसूलने वाली महिलाओं का ड्रेस कोड जरूरी था ताकि कलेक्शन के लिए कोई दिक्कत न हो और लोगों को भी उनकी पहचान रहे।कहा कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में नगर निगम कर्मचारियों के साथ शहरवासियों का भी अहम योगदान जरूरी है। शहर के नागरिकों के बिना शहर की हालत नहीं सुधारी जा सकती है। वहां वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुबक सक्सेना, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, पार्षद आयुष तनेजा, भुवन गुप्ता, ममता आर्य, शिप्रा अधिकारी, शुभम पाल आदि थे।