Read in App


• Thu, 11 Mar 2021 8:49 am IST


"Happy Birthday Parth Samthan"


पार्थ समथान एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं। वे एमटीवी इंडिया के कैसी ये यारियां में माणिक मल्होत्रा की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं आज उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य

-वर्ष 2012 में, पार्थ पहली बार लाइफ ओके के लोकप्रिय धारावाहिक “सावधान इण्डिया” के एक एपिसोड श्रृंखला में दिखाई दिए। वर्ष 2012 में, वह पैंटलून फ्रेश फेस मॉडल हंट में दूसरे स्थान पर थे।ए उन्हें बॉलीवुड फिल्म “एक विलेन” का लोकप्रिय गीत “हमदर्द” बहुत पसंद है।


-ये कैसी यारियां टीवी धारावाहिक छोड़ने के बाद पार्थ ने प्यार तूने क्या किया और अल्टीमेट फिटनेस फ़्रीक़ जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की। अपने कॉलेज के दिनों में, वह “द फैब फाइव” नामक बैंड के मुख्य गायक थे। अपने चुंबन दृश्यों के कारण, उन्हें टीवी उद्योग के इमरान हाश्मी के रूप में जाना जाता है।

-वर्ष 2013 में, वह एक मराठी लघु फिल्म “प्रदोष” में पार्थ लघाटे की भूमिका में नज़र आए। वह आईपीएल टीम “चेन्नई सुपर किंग्स” के बहुत बड़े समर्थक हैं। उन्होंने मुंबई स्थित किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय कौशल सीखा है।

-वर्ष 2016 की बॉलीवुड हास्य फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड अभिनय की शुरुआत की। जिसमें उनके विपरीत अभिनेत्री शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर थी। उन्हें नर्तक लॉरेन गॉटलिब के साथ “क्लोज-अप” के वाणिज्यिक विज्ञापन में देखा गया था।