Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 7:00 pm IST

नेशनल

राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल होने वाला है समाप्त, दोनों सदनों का फेयरवेल अगले हफ्ते


देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच साल का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा होने जा रहा है। लोकसभा और राज्यसभा, अगले हफ्ते साझा समारोह में उन्हें विदाई देने जा रहे हैं। 

राष्ट्रपति के विदाई सेपहले 18 जुलाई को देश के 15 वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा। इसके परिणाम 21 जुलाई को आएंगे। इस बार एनडीए ने भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।