Read in App

Rashmi Panwar
• Fri, 11 Dec 2020 3:49 pm IST


पांच करोड़ का धोखाधड़ी करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार


देहरादून। पांच करोड़ का धोखाधड़ी करने वाले शातिर को राजपुर थाने की पुलिस ने डेढ़ साल बाद गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनिल भाटी  निवासी गुड़गांव हरियाणा  हाल नेचर विला लाल तप्पड़ डोईवाला देहरादून की तहरीर फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया था। फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर थाना राजपुर स्थित जमीन को आरोपी द्वारा अपना बताकर वादी से  12 करोड़ रुपए की दो रजिस्ट्री करवाई गई और कुल 5 करोड रुपए हड़प लिए। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस ने आरोपी मोहनलाल पुत्र पूरन चंद निवासी गुड़गांव हरियाणा को लक्ष्मी बाजार, विजय पार्क, गुड़गांव हरियाणा* से गिरफ्तार किया गया।