Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Dec 2021 8:00 am IST


मुख्यमंत्री धामी ने 21 वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय परिसर से हंस फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किए गए वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हंस फाउंडेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखंड पुलिस को हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए दिए जा रहे हैं। हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें से शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही फाउंडेशन ने खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया। माता मंगला ने कहा कि हिल पेट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पांस के लिए उत्तराखंड पुलिस को जो वाहन मिले हैं, उससे पुलिस को जन सेवा के लिए अपने कर्त्व्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जाएगा।