Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 3:00 pm IST

नेशनल

असम: भूस्खलन में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत


असम: भूस्खलन और दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक खबर गुवाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके से सुनने में आ रही है। जहां भूस्खलन ने तबाही मचा दिया है। जिसके बाद चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बता दें, डीसीपी (पश्चिम) से मिली जानकारी के मुताबिक, "भूस्खलन वाले क्षेत्र में चार मजदूर रहते थे। जिनकी मलबे में दबने की वजह से मौत हो गई है। डीसीपी ने बताया मजदूरों के शव को बरामद कर लिया गया है।"