Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Jun 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा से 10 साल छोटे हैं अर्जुन कपूर, जन्मदिन पर पढ़ें उनकी लव लाइफ


आज का दिन अर्जुन कपूर के  लिए बेहद खास है, क्योंकि आज अर्जुन का बर्थडे हैं। इस खास अवसर पर अर्जुन अपने लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

वैसे तो अर्जुन और मलाइका में 10 साल का अंतर हैं, लेकिन ये बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा पहले से ही शादीशुदा थी, ऐसे में इन दिनों कपल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अक्सर उन्हे ट्रोल किया। तो चलिए जानते हैं अर्जुन के बर्थडे पर उनकी लव स्टोरी के बारे में।
वैसे तो बॉलीवुड में आए दिन नए रिश्ते बनते हैं और पुराने रिश्ते खत्म हो जाते हैं। शुरुआत के दिनों में मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशन को लेकर काफी छिपाया करते थे, लेकिन दिनों को सबसे पहले लैक्मे फैशन वीक में साथ देखा गया था।

जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। यहीं से इन दोनों की प्यार की शुरुआत हुई।

बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की उम्र जहां 48 साल है तो वही दूसरी ओर अर्जुन कपूर की उम्र 37 साल है। दोनों के बीच करीब 10 साल का अंतर है और वहीं मलाइका तलाक शुदा और एक बेटे की मां भी है।

जिसके कारण लोग आज  भी दोनों को ट्रोल करते हैं, लेकिन दोनों कपल ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं थोड़ा । आज के समय में दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री और बॉन्ड है।