Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 12:00 pm IST

नेशनल

पुंछ : नियंत्रण रेखा के पास ग्रेनेड विस्फोट, सेना के कप्तान और जूनियर कमीशंड अधिकारी की मौत, 5 गंभीर


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अचानक ग्रेनेड विस्फोट हो गया। इसमें सेना के एक कप्तान और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि, हादसे में 5 अन्य जवान शहीद हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सेना के पीआरओ ने बताया कि, रविवार देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर में यह घटना हुई। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सेना के जवान ड्यूटी पर थे। 

उन्होंने कहा कि, घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान सेना के कप्तान आनंद और नायब-सूबेदार (जेसीओ) भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि 5 अन्य जवानों की हालत गंभीर है।