टनकपुर। टनकपुर के छीनीगोठ में रामलीला का मंचन जारी है । स्थानीय कलाकारों ने दूसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध का भव्य मंचन पेश किया। देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ में रामलीला मंचन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि रहे कुंदन सिंह मेहरा ने दीप प्रज्जवित कर रामलीला का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि मंचन के दूसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध किया गया। यहां राम के पात्र में मयंक भट्ट, ताड़का भुवन गहतोड़ी, विश्वामित्र मदन मोहन भट्ट, शिव के पात्र में नीरज भट्ट, पार्वती प्रियांशु जोशी, रावण हरीश कांडपाल, ब्रह्मा तरुण जोशी, कुंभकरण बंशीधर चौड़ाकोटी, विभिषण रमेश बिष्ट, हारमोनियम उदय सिंह बिष्ट, तबला वादक प्रकाश जोशी, लीला निर्देशक दिनेश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, कोषाध्यक्ष नवीन जोशी, संरक्षक जगदीश परगाई, बंशीधर चौड़ाकोटी, सचिव मुकेश जोशी आदि रहे।