सुल्तानपुर में व्यापारियों ने बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है।