Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 2:17 pm IST


जानें कैसे बनाएं हेल्दी चुकंदर पुलाव


वैसे तो चुकंदर हमारे सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमं है। लेकिन बहुत लोग को चुकंदर पसंद नहीं है। उसके स्वाद के वजह से नहीं खाते है। तो आज हम आपके लिए चुकंदर से जुड़ी एक बहुत ही अच्छी रेसिपी लेकर आयें हैं। आज हम आपको बतायेंगें चुकंदर पुलाव कैसे बनाते है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते है। तो जानतें हैं की चुकंदर पुलाव कैसे बनाते है-

सामग्री-
चावल 1 कप,घी2 चम्मच,तेजपत्ता 1,लॉन्ग3-4,इलाइची 2,दालचीनी 1 इंच,प्याज 1,हरी मिर्च 2,    अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच,टमाटर 1,चुकंदर कटे हुए 2,हल्दी 1/4 चम्मच,गरम मसाला 1 चम्मच,     नमक स्वादानुसार, पुदीना1/2 कप,पानी 2 कप,निम्बू का रस 1 चम्मच,धनिया पत्ता 1/4 कप


सबसे पहले चावल को धोकर उसे पानी में ही कुछ देर के लिए छोड़ दे। अब गैस पे पैन रखकर उसमे घी को डाल दे। फिर तेजपत्ता लॉन्ग इलाइची और दालचीनी को डालकर उसे थोड़ी देर भुने। उसमे प्याज को डाल दे अब उसमे हरी मिर्च और अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दे। फिर टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाये। अब उसमे बारीक़ कटे चुकंदर को भी डाल दे। फिर उसमे हल्दी गरम मसाला और नमक को डाल दे। उसमे पुदीना पत्ता को भी डालकर थोड़ी देर भुने। फिर चावल को छान कर डाल दे। उसमें पानी डालकर मिला दे और ऊपर से निम्बू का रस भी डाल दे। अब उसे 10-12 मिनट तक धीमी आंच पे पकाये। इसमें धनिया पत्ता डालकर मिला दे। चुकंदर की पुलाव बनकर तैयार है,इसे सलाद और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।