Read in App


• Thu, 29 Apr 2021 4:53 pm IST


बष्टी में ग्राम उत्सव महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न


रुद्रप्रयाग-ब्लॉक के बष्टी गांव में सात दिवसीय ग्राम उत्सव महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके ग्रामीणों व ध्याणियों ने सुख-समृद्धि के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी। साथ ही मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सुबह दुर्गा मंदिर में आराध्य की पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत महायज्ञ में पुजारियों ने क्षेत्र, राज्य व भारतवर्ष की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी। इस मौके पर उन्हें सम्मान स्वरूप भेंट अर्पित किया गया। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, कालिका प्रसाद सेमवाल, नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, दुर्लभ, मानवेंद्र डिमरी, बीबी डिमरी, विजय प्रकाश, बलवंत भंडारी आदि मौजूद थे।