Read in App

Surinder Singh
• Thu, 27 May 2021 10:01 pm IST


ज़िला स्तर पर कर्यकर्ताओ का प्रशिक्षण और अध्ययन जरुरी: संतोष


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बी.एल सन्तोष ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान वृहस्पतिवार को सातों मोर्चों की बैठक सहित कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी द्वारा राज्य में कोविड के खिलाफ चलाये जा रहे सेवा ही संगठन के तहत कार्यो का फीड बैक लिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री ने जिला स्तर पर कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण और अध्ययन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा अध्ययन के जरिये सरकार को अपने सुझाव दे सकता है और सरकार भौगोलिक परिस्थितियो के अनुरूप प्राप्त सुझावो पर अमल कर सकती है। साथ ही सभी मोर्चा अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने को कहा। बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों को सेवा कार्यों के अलग अलग लक्ष्य दिए गए जिसमें  युवा मोर्चा को 2000 ब्लड यूनिट, अन्य 6 मोर्चों को 2000 ब्लड  यूनिट का लक्ष्य दिया गया। युवा मोर्चा को 1जून से 12 जून तक प्रदेश भर में  मेरा गाँव कोरोना मुक्त ,मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान चलाने के लिए को कहा गया। सभी मोर्चो को अपने बूथ स्तर तक व मंडल स्तर पर सभी से बिना काम के भी सेवा भाव से निरंतर संवाद करने के लिए कहा।