Read in App


• Wed, 24 Mar 2021 11:12 am IST


खेली फूलों की होली


नैनीताल-जिले भर में होली गायन की धूम मची है। विभिन्न संगठनों की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी जगह-जगह होली गायन सिलसिला जारी रहा। महिला होली गायन में पर्वतीय संस्कृतिक कला मंच ने मारी बाजी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर हल्द्वानी की ओर से महिलाओं की होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता में पर्वतीय संस्कृतिक कला मंच पहले, शशि वर्मा ग्रुप सुभाष नगर दूसरे और बसंत विहार का दल तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं ने होली गायन की परंपरागत, विधा और कुमाऊं संस्कृति को जीवंत करने का प्रयास किया। संचालन कल्पना भंडारी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, भुवन जोशी मुकेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक बर्नोली, स्मित तिवारी ,लीलाधर पांडे, ललित बिष्ट आदि थे।अग्रवाल महिला समिति ने खेली फूलों की होली। अग्रवाल महिला समिति की ओर से होली मिलन एवं संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फूलों की होली भी खेली गई। सविता अग्रवाल होली लक्की लेडी बनीं। समय बाध्यता में संगीता मितल, भावना, शिखा, संगीता अग्रवाल अव्वल रहीं। अर्चिता, गरिमा, पायल, रीता अग्रवाल ने होली पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष रीता अग्रवाल, महामंत्री संगीता मितल, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति गोयल, विमल बंसल, रश्मि गर्ग, मधु अग्रवाल, राधा, गरिमा, बांधना, राजकुमारी, कविता आदि मौजूद रहीं।