Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 4:12 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ नगरीय और ग्रामीण हिस्सों में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत


जिले के नगरीय और ग्रामीण हिस्सों में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत है। चंडाक, ह्यूपानी सहित कई अन्य हिस्सों में सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को तेंदुआ दिख रहा है। शुक्रवार को चंडाक-ह्यूपानी सड़क में सुबह सैर पर गए लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद लोग डर से घर लौट आए। कुछ दिन पूर्व रई धनौड़ा वार्ड, बजेटी आदि स्थानों पर भी लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग को नहीं पता शव तेंदुए के बच्चे का या जंगली बिल्ली का पिथौरागढ़। नगर के हायडिल गेट के पास एक तेंदुए का बच्चा मृत मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के बच्चे की मौत हुई होगी। हालांकि वन विभाग शव के तेंदुए के बच्चे या जंगली बिल्ली के होने को लेकर असमंजस में है। हायडिल गेट के पास लोगों को शुक्रवार सुबह तेंदुए का एक बच्चा मरा मिला। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में गई वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी का कहना है कि शव तेंदुए का है या जंगली बिल्ली का यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जंगली बिल्ली की तरह चौड़े पंजे और मुंह नुकीला नजर रहा है। इससे जंगली बिल्ली भी हो सकती है। इसका पता लगाया जा रहा है।