Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातकों की किस्मत आज रहेगी बुलंद, इन्हें हो सकती है थोड़ी परेशानी, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्रवार का राशिफल कुछ जातकों के लिए बेहद शानदार रहेगा। अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। कुछ मौकों पर इन राशियों को अलर्ट रहना होगा। तनाव पर नियंत्रण कर पाएंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन। 

मेष 
इस राशि के जातकों को आज लाइफ पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। परीक्षा में  सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के साथ आमदनी में भी वृद्धि होगी। मित्रों से आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपके मुश्किल काम में परिवार का पूरा साथ रहेगा। किसी काम के नहीं होने से चिंता बनी रहेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा।

वृषभ
इस राशि के जातक आज खुश रहेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। आप दफ्तर के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाएंगे। रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको किसी सामाजिक काम के लिये इनवाइट किया जा सकता है। छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा  के लिये फॉर्म भर सकते हैं। 

मिथुन
इस राशि के जातकों को आज अचानक धन मिलेगा। काम में कठिन मेहनत के बाद कम सफलता मिलेगी, अतः धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में देरी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क
इस राशि के जातकों को आज व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य सम्बंधों में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। नौकरी, बिजनेस के क्षेत्र में सफलता से आपका उत्साह बढे़गा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकते हैं। दफ्तर में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। परीक्षा परिणाम से छात्र प्रसन्न रहेंगे।

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप कॅरियर के मामले में परिवर्तन कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। छात्रों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। किसी चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं। कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। 

कन्या
इस राशि के जातकों आज किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। परीक्षा में छात्रों को आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। आपके परिवार का वातावरण बेहतर रहेगा। शारीरिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। 

तुला
इस राशि के जातकों के दैनिक खर्चों में इजाफा हो सकता है। इससे मासिक बजट प्रभावित रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल करेंगे।  मांगलिक व सामाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। संतान पक्ष से मदद नहीं मिलेगी। किसी काम में कमी हो सकती है। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। नए-नए विचार आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। आप किसी काम के लिये सोचने-विचारने में ज्यादा समय नहीं लगाएं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। नकारात्मकता दूर होगी। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के साथ धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। आज के दिन आप खुद को बेहतर तरीके से जियेंगे। अपने वैवाहिक जीवन में आपको काफी अच्छे अनुभव रहेंगे। आपकाे लाइफ पार्टनर का प्रेम मिलेगा। सामाजिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर
इस राशि के जातकों को आज सावधान रहना होगा। मानसिक रूप से आप किसी प्रकार के दबाव में रहेंगे। कुछ जरुरी फैसले लेने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। सेहत भी कमजोर हो सकती है, जो आपको परेशानी देगी। धार्मिक कामों में धन खर्च करेंगे। दंपत्तियों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। रिश्तेदारों के साछ चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। निवेश कर सकते हैं।

कुंभ
इस राशि के जातकों को आज के दिन लंबी यात्रा को टालना चाहिए। अपने परिवार के बुजुर्गों से सलाह-मशविरा कर जरुरी फैसले लें। कोई आपत्तिजनक कार्य न करें। गैर जिम्मेदार लोगों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण रह सकता है अतः लाइफ पार्टनर से सम्मान से पेश आएं। आज किसी बाधा का सामना कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। कुछ लोग आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आलोचना से नहीं घबराएं, आपकी सोच परिवार के कुछ लोगों का नजरिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात समझने की पूरी कोशिश करेंगे। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।