Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Sep 2021 6:37 pm IST


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगे गंभीर आरोप;


बागेश्वर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभाविप कार्यकर्ता ने मूसरी के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार मंत्री गणेश जोशी  न केवल उन्हे धमका रहे हैं बल्कि उनपर हमले भी करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंकने के साथ ही मांग करते हुए यह चेतावनी दी है कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उनके कार्यों की जांच भी की जाए, अगर मांगे पूरी नही हुई तो वे आंदोलन करेंगे।