Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 7:07 pm IST


गणेश गोदियाल ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार


प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। गणेश गोदियाल के स्वागत में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,सह प्रभारी दीपिका पांडे,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि गणेश गोदियाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन और मजबूत होगा।