Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 4:02 pm IST


महाविद्यालय पाबौ में खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन


पौड़ी: राजकीय महाविद्यालय पाबौ की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, रस्सीकूद, बैडमिंटन व कैरम आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को होली के बाद आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। महाविद्यालय पाबौ के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रभा ने पहला, गंगा ने दूसरा व भारती ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में मनदीप पहले, अंकित दूसरे व सुमित तीसरे स्थान हासिल किया। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग की टीम विजेता बनी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. राजेश उभान ने किया। कहा शिक्षा के साथ खेलो के आयोजन एक बेहतर पहल है।