Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 1:30 pm IST

मनोरंजन

Watch Video: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, नया लुक और रिएक्शन देख लोग बोले- 'यू हीं नहीं हैं भाईजान'


 सलमान खान को बच्चे बेहद पसंद हैं। वे बच्चों के साथ काफी एन्जॉय करते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वे नन्हे फैंस का भी दिल जीतते नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में भाईजान को आईफा 2023 के लिए अबू धाबी जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां हाई सिक्योरिटी के बीच चल रहे एक्टर की नजर एक छोटे फैन पर पड़ी जो दौड़ता हुआ उनकी तरफ आ रहा था। एक्टर भी अपने इस नन्हें फैन से मिलने के लिए रुक गए।
पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर एंट्री कर रहे होते हैं तभी उनकी नजर एक बच्चे पर पड़ती है, जिसे देखकर वह उसे पास बुलाते हैं। इस पर बच्चा दौड़ता हुआ आता है और भाईजान के गले लग जाता है। इस दौरान  एक्टर के चेहरे पर भी एक बड़ी मुस्कान तैर जाती है।
अब सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस व्यवहार की जमकर तारीफ़ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, टाइगर हमेशा तैयार है।  वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, सुपर सलमान खान, आप बेहतरीन हैं, आपका स्टाइल और दिल दोनों ही बेहद प्यारे हैं।'