Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Jun 2022 9:00 pm IST

नेशनल

आज के दिन 1974 में चली थी संपूर्ण क्रांति की हवा: नीतीश कुमार


संपूर्ण क्रांति के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराने क्रांति के दिनों को याद किया है। नीतीश कुमार ने इस खास मौके पर कहा कि संपूर्ण क्रांति दिवस आज ही के दिन मनाने की शुरुआत की गई थी।

दरअसल, आज ही के दिन 1974 में जय प्रकाश नारायण द्वारा संपूर्ण क्रांति को लेकर बैठक की गई थी। जिसमें नीतीश कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे। बिहार सीएम ने कहा कि वो दिन आज भी याद है जब ये क्रांति बिहार से शुरु होकर पूरे देश में फैल गई थी। इस संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व जय प्रकाश नारायण द्वारा किया जा रहा था।