Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 1:37 pm IST

ब्रेकिंग

धरमपुर सीट : विनोद चमोली 900 वोटों से आगे


देहरादून विधानसभा की धरमपुर सीट से एक बार फिर से विनोद चमोली ने कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दे विनोद चमोली धर्मपुर सीट से तकरीबन 900  वोट से दिनेश अग्रवाल से आगे चल रहे हैं।जी हाँ  विनोद चमोली 26,208 वोटों के साथ दिनेश अग्रवाल से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल अब भी मैदान में 25310 वोटों के साथ अपनी जगह बनाए हुए हैं. आपको बता दें बीते 1 घंटे से लगातार विनोद चमोली और दिनेश अग्रवाल में कांटे की टक्कर चल रही है अब से कुछ देर पहले ही दिनेश अग्रवाल 300 वोट से विनोद चमोली से आ गए थे लेकिन अब पासा पलट चुका है और विनोद चमोली 900 वोटों से आगे है।