Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 5:03 pm IST


अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने किया जन संपर्क


चम्पावत (लोहाघाट ):  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने नगर लोहाघाट में जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने व्यापारियों और लोगों से समस्याएं पूछीं। अधिकारी ने कहा कि लोग आग भाजपा की बड़ती मंहगाई, बेरोजगारी आदि से तंग आ चुकी है। लोगों को अग उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आम जनता सुख चैन से रहती है। उन्होंने सभी लोगों से आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सहयोग करने का अनुरोध किया। अधिकारी ने बताया कि उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।