Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Feb 2023 7:00 pm IST

नेशनल

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, जस्टिस राजेश बिंदल और अरविंद कुमार को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ...


जस्टिल राजेश बिंदल और अरविंद कुमार ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रुप में शपथ ली। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के जज बनने से पहले जज बिंदल इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जबकि, जज अरविंद कुमार गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वहीं इन दोनों जजों के शपथ ग्रहण करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है। 

बता दें कि, 16 अप्रैल 1961 को जन्मे जज राजेश बिंदल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मूल कैडर के हैं। वो 11 अक्तूबर, 2021 से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। जस्टिस बिंदल ने 1985 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था वहीं जज अरविंद कुमार कर्नाटक हाईकोर्ट के मूल कैडर के हैं। 14 जुलाई 1962 को जन्मे जस्टिस कुमार 1987 में एक वकील के रूप में कार्य शुरू किया था। 1999 में, उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक अतिरिक्त केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद से प्रमोशन के बाद 13 अक्टूबर, 2021 से वो गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।