Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Jun 2022 7:00 pm IST

नेशनल

पंजाब: सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नई वाल्वो बस सेवा को दिखाई हरी झंडी


पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार बनने के बाद से पंजाब में काफी सक्रिय नजर आते हैं। वहां के विकास और जनता की समस्याओं को लेकर आए दिन कुछ न कुछ कार्य किया जा रहा है। आज नई वोल्वो बसों सेवाओं को जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे तक के लिए इज़ाजत मिल गई है।

बता दें, आज जालंधर में सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नई वोल्वो बस की सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। नई वोल्वो बस को जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे तक के लिए हरी झंडी दिखाई गई है।