Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 8:31 am IST


स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण


उधमसिंह नगर-स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ राय की प्रतिमा का रविवार को विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वतंत्रता सेनानियों को फोन कर बधाई दी। शहीद भगत सिंह दल के सदस्य एवं सांसद रहे स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ राय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सौ साल से अधिक उम्र के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्ण सिंह, सेवा सिंह व दर्शन सिंह को मुख्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।