Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Nov 2021 11:27 am IST

वीडियो

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने सरहद पहुँच जवानों के साथ मनाई दिवाली



राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत  राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर इस्ट कैम्प गढवाल स्काउट माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।  राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।