Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 12:00 am IST


मसूरी में लैंडस्लाइड की चपेट में आई गौशाला,मौत


भारी बारिश के कारण मसूरी के पास ग्राम बाण्डाचक में एक गौशाला भूस्खलन के कारण गिर गई। जिससे चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना में एक जोड़ी बैल सहित दो गाय के बछड़े दब गए। हादसा रात के समय हुआ उस वक्त गौशाला में पांच मवेशी बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसी गाय को बाहर निकाला। भूस्खलन के कारण लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे देने की मांग की है।