Read in App

Rajesh Sharma
• Thu, 26 Aug 2021 7:38 am IST

राजनीति

कल्याण सिंह को बताया सच्चा रामभक्त


हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर के मातृ सदन चौक स्थित भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील पाल के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।
 इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि कल्याण सिंह का जाना देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति और समाज में उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को कोई नहीं भर सकता। परंतु उनके जीवन का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेकर देश धर्म के लिए काम करने की प्रेरणा कार्यकर्ताओं को मिलती रहेगी। श्रीराम मंदिर निर्माण में स्वर्गीय कल्याण सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सुनील पाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वर्गीय कल्याण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश व समाज हित में काम करने का संकल्प लें। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सन्नी पारचे, लक्ष्मण पाल,  डा.मांगेराम, सुरेंद्र शर्मा, शिवराम, तनु, राहुल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।