Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 Jan 2023 2:00 pm IST

खेल

हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हिमाचल की 12 टीमें, ठोडो मैदान में होगा आयोजन


हॉकी क्लब सोलन की ओर से 7 जनवरी से करवाई जा रही दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें छह महिला और छह पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हैं। क्लब ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 6 जनवरी को शाम तक टीमें सोलन पहुंच जाएंगी। 7 जनवरी को हॉकी क्लब के मुख्य संरक्षक विनोद गुप्ता प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। क्लब के प्रधान कैप्टन एसपी जगोता ने बताया कि पुरुष वर्ग में कंडाघाट अकादमी, नालागढ़, माजरा, आनदपुर, सोलन हॉकी क्लब ए, बी और महिला वर्ग में कंडाघाट, नालागढ़, माजरा स्पोर्ट्स हॉस्टल, पड्डल हॉकी अकादमी जिला मंडी और सोलन की टीमें शामिल होंगी।दो दिन तक टीमों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की जा रही है। विजेता टीमों को ट्रॉफी और हॉकी खेल में प्रयोग होने वाली सामग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना एवं हॉकी खेल को बढ़ावा देना है। क्लब की ओर से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ठोडो मैदान में निशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है। इसमें करीब 40 युवा निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग देने के लिए एनआईएस क्वालिफाइड कोच को भी तैनात किया गया है।