Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 11:28 am IST

जन-समस्या

अधिक किराया वसूलने पर ग्रामिणों में रोष


चम्पावत: सिमल्टा के ग्रामीणों ने वाहन में अधिक किराया वसूलने पर रोष जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन और टैक्सी यूनियन से वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामिणों के मुताबिक उनका कहना है कि चम्पावत से लोहाघाट के बीच 13 किमी की दूरी में प्रति यात्री किराया 50 किराया है। जबकि चम्पावत से सिमल्टा की दूरी आठ किमी है। बताया कि चम्पावत-सिमल्टा के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालक प्रति यात्री 50 रुपये किराया वसूल रहे हैं।