रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। बीते दिन यूक्रेन मिसाइलों ने ओडिसा में आवासीय इमारत पर हमलाकर 21 लोगों की जान ले ली। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के 129वें दिन माइकोलीव शहर को हिला दिया।
इसके अलावा रूसी सेना ने लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के अंतिम गढ़ लिसिचंस्क शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों पर कब्जे के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। माइकोलीव के एक अपार्टमेंट ब्लॉक और अन्य क्षेत्रों के शॉपिंग मॉल में रूसी मिसाइल हमलों में दर्जनों के मारे जाने की आशंका है। लेकिन हालात बिगड़े होने के कारण अभी संख्या का पता नहीं चल पाया है। माइकोलीव के उन क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए जो ओडेसा के काला सागर बंदरगाह सीमा में हैं। उधर, लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने दावा किया कि क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया, उसने हाल ही में लिसिचंस्क के बाहरी क्षेत्र में स्थित तेलशोधन कारखाने पर कब्जा कर लिया है। यहां यूक्रेनी लड़ाके हफ्तों से शहर को रूसी कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश में जुटे हैं। क्योंकि पड़ोसी सेवेरोदोनेस्क क्षेत्र पहले ही रूसी नियंत्रण में जा चुका है। शनिवार को यहां गोलाबारी तेज हो गई।