Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 4:27 pm IST


चुनावी उत्सव में बे-बस न हो जाएं बाराती


उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है। हरिद्वार जिले की 11 विधानसभाओं में चुनाव ड्यूटी कर्मियों के लिए जिला निर्वाचन की ओर से 506 बसों का अधिग्रहण हो गया है। इनमें 56 बसें परिवहन निगम की और 450 निजी बसें हैं। बसों का अधिग्रहण होने से शादी वाले परिवारों में बरातियों को ले जाने की समस्या खड़ी हो सकती है। बसों की मारामारी के शादी की बुकिंग के लिए बसों का किराया भी मनमाना हो गया है। इससे शादी वाले परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्ति के बाद मांगलिक कार्य शुरू हुए हैं। जनवरी में कोविड की तीसरी लहर की दहशत रही। इससे कई परिवारों ने शादियों की तिथि बढ़ाकर फरवरी में कर दी। पांच फरवरी से शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। 22 फरवरी तक शादियों का लगन है। इस बीच 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रशासन ने 450 प्राइवेट बसों का अधिग्रहण कर लिया है। 14 फरवरी को भले ही मुहूर्त नहीं है, लेकिन 11, 12 को बड़ा लगन है। ऐसे में चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण होने वाली बसें 12 फरवरी से निर्वाचन विभाग के अधीन हो जाएंगी।