भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ और 'छलकत हमरो जवनिया' जैसे गाने को आवाज़ देने वाले और साथ ही साथ हिंदी गानों में भोजपुरी वर्जन की शुरुआत करने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है। आज हर कोई उनको जानता है और हर कोई उनके गानों पर थिरकता नज़र आता है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। पवन सिंह आये दिन अपने काम को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ दर्द से भरी रही है। प्यार के मामले में पवन सिंह हमेशा अनलकी रहे हैं।
![](https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/up-insider.appspot.com/o/image%2F20230212%2F1676201766450Pawan%20Singh.JPG?alt=media&token=849cbea9-e5fb-4a5b-b6df-02723d143df0)
आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के 1 साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह की लाइफ मेंभोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एंट्री ली। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का प्यार फ़िल्मी गलियारों में गॉसिप का हिस्सा बन गया, फिर क्या था पर्दे पर इन स्टार की केमिस्ट्री इतनी रियल नज़र आती कि असल ज़िन्दगी में भी इन्हें एक दूसरे के प्यार में पागल होने में वक्त नहीं लगा। साथ काम करते-करते कब वो एक दूसरे से प्यार कर बैठे, उन्हें पता ही नहीं चला। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता परवान चढ़ ही रहा था कि अचानक से इनके ब्रेकअप की ख़बरें सामने आने लगी। इनके चाहने वाले हैरान हो गए, तभी अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाये। पवन सिंह ने ब्रेकअप के तुरंत बाद जब ज्योति सिंह से शादी रचाई थी तो एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गयी थीं।
![](https://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/up-insider.appspot.com/o/image%2F20230212%2F1676201789130Pawan%20Singh%201.JPG?alt=media&token=7f1358fe-7507-4d1a-bc79-dab121468538)
खबरें सामने आ रही थीं कि वो अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे, लेकिन जब ज्योति सिंह की मांग में पवन सिंह के नाम का सिन्दूर देखा गया तो पवन सिंह के चाहने वाले दंग रह गये। केवल पवन सिंह के चाहने वाले ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह भी काफी हैरान थीं। दोनों का रिश्ता मीडिया में काफी समय तक खूब चर्चा में रहा, लेकिन किसी को क्या पता था कि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं था। शादी के एक डेढ़ साल बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह से अपनी राहें अलग कर ली। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाये और अब ज्योति सिंह पवन सिंह के नाम का सिन्दूर भी नहीं लगाती हैं। दोनों का रिश्ता उस मोड़ पर आकर खत्म हुआ जहां दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी नहीं पसंद करते हैं। जैसा हमने आपको बताया कि प्यार के मामले में पवन सिंह ने हमेशा मात खाई और यहां भी वही हुआ। पवन सिंह की जिंदगी में यूं तो प्यार ने कई बार दस्तक दी लेकिन ये प्यार केवल 1 या 2 साल ही चल पाया।