Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Jul 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें...


बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘एक विलेन’ सभी को पसंद आई थी। इस फिल्म के पहले पार्ट के बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें, जहां इस फिल्म का सीक्वल ‘एक विलेन रिटर्न्सं’ अब पूरे सिनेमाघरों पर धमाल मचा रहा है। आज इस फिल्म का दूसरा दिन है, तो आइए जानते हैं इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

दरअसल, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.05 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं शनिवार को फिल्म ने 7.47 करोड़ का कारोबार किया।

इसी के साथ फिल्म ने अब तक 14.52 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें कि इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के सभी गाने हिट हैं।