Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 12:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : मुंबई एयरपोर्ट पर 62 किलो सोना जब्त, कस्टम विभाग ने सात को किया गिरफ्तार


महाराष्ट्र में मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की बड़ी खेप पकड़ी है।

बताया जा रहा है कि, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 62 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। दो अलग-अलग मामलों में जब्त की गयी इस खेप के साथ सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।