Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Apr 2023 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

भारत के विक्रम लैंडर जैसा ही हुआ जापान के हाकुतो-आर मिशन 1 का हाल, हुआ हादसे का शिकार...


जापान का चांद पर अपना लैंडर उतारने का सपना अधूरा रह गया। दरअसल, जापान को भारत के विक्रम लैंडर जैसे हादसे का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के मुताबिक, जापान की निजी कंपनी आईस्पेस इंक का एक लैंडर चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था। पहली बार किसी देश की निजी कंपनी का यान चांद की सतह पर उतरेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। ग्राउंड टीम का हाकुतो-आर मिशन 1 लैंडर से संपर्क टूट गया। जापानी कंपनी के इस सैटेलाइट को पिछले साल दिसंबर में फ्लोरिडा के केप केनवरल से स्पेसएक्स के रॉकेट से लॉन्च किया गया था।

संस्थापक और मुख्य कार्यकारी ताकेशी हाकामादा ने अंतरिक्ष यान से संचार बंद होने के बाद कहा कि हमारा संपर्क टूट गया है। हमें उम्मीद थी कि संपर्क फिर से जुड़ जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इससे साफ है कि हम चंद्र सतह पर लैंडिंग नहीं कर सके और हमारा मिशन असफल रहा।