Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 12:41 pm IST


पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे नगरासूवासी


रुद्रप्रयाग-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नगरासू कस्बे में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे विकास निगम के डंपिंग जोन के कारण पानी के स्रोत खत्म हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 17 किमी की दूरी पर स्थित नगरासू में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे, वर्ष 2018 से जिला प्रशासन व जलसंस्थान को समस्या से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण शुरू होने के बाद से हालात और भी दयनीय हो गई है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा डंपिंग जोन पेयजल स्रोतों के समीप बनाए गए हैं, जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान ऊषा देवी, शैलेंद्र सिंह चौधरी, संजय नेगी, चंद्र किशोर नेगी, कर्ण सिंह नेगी, योगेश्वर प्रसाद सती, गोविंद प्रसाद आदि ने पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि संबंङ्क्षधत जेई को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।