Read in App


• Sun, 4 Jul 2021 9:12 am IST


जुलाई के माह में ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए अपना भविष्य राशियों के अनुसार


बुध का मिथुन राशि में प्रवेश जुलाई के माह में सबसे प्रथम परिवर्तन बुध ग्रह करने जा रहे है। बुध ग्रह जुलाई माह में मिथुन राशि मैं गोचर करेंगे यह माह का पहला परिवर्तन होगा तथा 7 जुलाई के उपरान्त बुध ग्रह अपनी विराक्ष राशि को त्याग कर अपनी स्वयं की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर जातको को लाभ की अनुभति कवाएंगे। बुध ग्रह 7 जुलाई से लेकर मुथिन राशि मैं 25 जुलाई तक उपस्थित रहेंगे और जैसा की यह राशि बुध की स्वराशि हैं तो इनकी प्रबलता इस समय सबसे अत्यधिक रहेगी। 


शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर शुक्र देव अभी जल राशि यानि कर्क राशि मैं लिम्बित हैं परन्तु वह जल्द ही यानी 17 जुलाई से ही कर्क राशि से सिंह राशि मैं गोचर करने जा रहे हैं। और इसके बाद शुक्र कन्या राशि की तरफ गोचर के लिए अपना सफर प्रारम्भ करेंगे सिंह राशि मैं शुक्र 11 अगस्त तक उपस्थित रहेंगे। जब तक शुक्र सिंह राशि मैं हैं तब तक जातकों को अच्छे फल की आशंका नहीं लगानी चाहिए। कारणतः यह हैं की सिंह राशि सूर्य की प्रबल राशि हैं और शुक्र और सूर्य की शत्रुता से कोई अनिभिज्ञ नहीं हैं , अन्यथा जब तक शुक्र सिंह राशि मैं हैं तब तक यह कोई लाभदायक फल नहीं देंगे।


मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर मंगल ग्रह भी सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह की सिंह राशि में गोचर करने की तिथि 20 जुलाई मानी जा रही हैं सिंह राशि में मंगल ग्रह 6 सितम्बर तक रहेगें। ज्योतिष विद्या के अनुसार हर ग्रह अपनी अपनी राशिओं में प्रबल होते हैं। प्रतियेक ग्रह की स्वराशि होती हैं जिसमे वह जातकों को अत्यंत लाभ का अनुभव करवाते हैं। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता हैं तथा यह भी माना जाता हैं की यह पृथ्वी लोक के समान ही होता हैं।


बुध का कर्क राशि में प्रवेश बुध ग्रह जो 7 जुलाई को मिथुन राशि मैं गोचर करके जुलाई माह में गोचर की शुरुवात करने जा रहे हैं। वही बुध ग्रह कर्क राशि में भी गोचर इसी माह के भीतर ही करेंगे। बुध 25 जुलाई तक स्वराशि मिथुन को त्याग कर कर्क राशि में गोचर की स्तिथि मैं आ जाएगंगे। ज्योतिष विद्या के अनुसार, कर्क राशि को चन्द्रमाँ की स्वराशि माना जाता हैं। तथा चन्द्रमाँ और बुध मैं मित्रता और शत्रुता दोनों का सम्बन्ध हैं। बुध स्वयं को चन्द्रमाँ का शत्रु मानते हैं इसलिए जातकों को लाभ की स्तिथि नहीं पहुंचाते।


सूर्य का कर्क राशि में गोचर सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता हैं। सभी ग्रह सूर्य देव के समक्ष अपने चक्कर लगा कर अपना सफर संपूर्ण करते हैं। सूर्य की स्वराशि सिंह राशि हैं इस राशि में सूर्य देव अत्यंत लाभदायक और प्रबल रहते हैं किन्तु जुलाई के माह में सूर्य सिंह राशि मैं नहीं कर्क राशि मैं प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि जो की चन्द्रमाँ की स्वराशि हैं, तो सूर्य का कर्क में प्रवेश जातकों के लिए मिली जुली खुशहाली व अन्य कई स्तिथि लाएगा।