देहरादून। आज दोपहर लगभग 14:25 बजे सिटी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई एक महिला ने भूडगांव पंडितवाडी में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची तो ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका महिला का नाम सीमा देवी धनाई पत्नी नागेंद्र सिंह धनाई निवासी हाउस नंबर 46 गुड़गांव पंडितवारी है। जो किराए के मकान में मकान मालिक संजीत राजपूत के यहां 5 साल से रहते हैं। महिला के पति फौज में हवलदार के पद पर भटिंडा पंजाब में कार्यरत हैं। जो वर्तमान समय में अवकाश पर हैं व अपना नया मकान बना रहे है। पुलिस के अनुसार मृतका आज 9 बजे सुबह से घर पर अकेली थी। जब मृतका का पति घर वापस आया तो देखा महिला ने फांसी लगा ली है। परिजनों व आस पास के लोगो से जानकारी करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त महिला विगत कई सालो से डिप्रेशन में रहती थी जिसका उपचार चल रहा था।