मार्केट में कई सारे कलर के लेंस आते हैं जो वन टाइम इस्तेमाल करे लिए होते हैं। इन लेंस को मॉडर्न महिलाएं जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन कलर लेंस को चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जिन्हें कलर लेंस खरीदते समय जरूर ध्यान में रखनी चाहिए..
स्किन टोन का रखें ख्याल- हर किसी की स्किन टोन अलग होती है। वार्म स्किन टोन से लेकल लाइट स्किन टोन में भी शेड्स अलग-अलग होते हैं। इसलिए अपने लिए लेंस चुनते समय अपनी स्किन टोन का ध्यान रखें। केवल ड्रेस से मैच करते लेंस चुनने पर कई बार आपका लुक खराब दिख सकता है।
आंखों का भी रखे ध्यान- लेंस भी कई साइज के आते हैं। इसलिए जब भी लेंस खरीदे तो अपनी आंखों के साइज और शेप का ख्याल रखें। सही साइज के लेंस ना खरीदने पर आंखों में इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।
ना खरीदें ऑनलाइन- वैसे तो हर चीजें ऑनलाइन सस्ती ही मिल जाती हैं। लेकिन लेंस खऱीदे समय किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसलिए किसी भी ऑफलाइन स्टोर से जाकर अपने लिए लेंस खऱीदे और एक्सपर्ट की राय जरूर मानें। इस तरह से आपको सही साइज और कलर का लेंस मिलने में आसानी होगी।