Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Apr 2023 10:25 am IST


चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख लोगों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण


देहरादून : चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुुंड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।

वर्ष 2022 में इतने श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
धाम -             श्रद्धालुओं की संख्या
यमुनोत्री -            485688
गंगोत्री -              624516
केदारनाथ -         1563275
बदरीनाथ -          1763549
हेमकुंड साहिब - 190364